Terapanth Yuvak Parishad
Ahmedabad
1964 में आचार्य श्री तुलसी द्वारा बीकानेर, राजस्थान में स्थापित अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् (अभातेयुप) जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ में युवकों को संगठित व सक्रिय करने हेतु बनायी गई संघीय संस्था है, जिसकी वर्तमान में लगभग 357 शाखा परिषदें भारत व नेपाल में फैली हुई है। यह संस्था 21 से 45 वर्ष के सभी युवा सदस्यों के आध्यात्मिक व बौद्धिक क्षमता के विकास के सुअवसर प्रदान करती है। वर्तमान में तेरापंथ धर्मसंघ के 11वें आचार्य - परम पूज्य आचार्य श्री महाश्रमणजी के नेतृत्व में दृढ़ संकल्प के साथ कार्य कर रही है।
तेरापंथ युवक परिषद्, अहमदाबाद (तेयुप अहमदाबाद) का गठन सन् 1983 में हुआ। अहमदाबाद की युवाशक्ति एवं निरंतर कुशल नेतृत्व का ही परिणाम है कि आज तेयुप अहमदाबाद का नाम सभी परिषदों में सम्मान के साथ एक “विशिष्ट परिषद्” के रूप में विख्यात है। तेयुप अहमदाबाद के इतिहास में पिछले 40 वर्षों में कभी चुनाव नहीं हुए और हमेशा सोहार्दपूर्ण माहौल में नया नेतृत्व कुशलता के साथ परिषद् के मान-सम्मान मे चार चाँद लगाने में जुट जाता है।
तेयुप अहमदाबाद की कई पहल को राष्ट्रीय स्तर पर आयाम/प्रोजेक्ट्स के रूप में अपनाया गया है। करीब 1300 से भी ज्यादा युवकों का यह संगठन सेवा-संस्कार-संगठन के त्रिआयामों में हमेशा अग्रणी रहा है और अगर तेयुप अहमदाबाद को अभातेयुप के संस्कारों की राजधानी भी कहें तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। ... और पढ़ें