Loading...

अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद्

अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ में युवकों को संघठित व सक्रिय करने हेतु बनायी गई संघिय संस्था है जिसकी वर्तमान में लगभग 357 शाखा परिषद् भारत व नेपाल में है। यह संस्था 21 से 45 वर्ष के सभी युवा सदस्यों के आध्यात्मिक व बौद्धिक क्षमता के विकास के सुअवसर प्रदान करती है। 1964 में आचार्य श्री तुलसी द्वारा स्थापित, एबीटीवाईपी अब मई 2010 से तेरापंथ के 11वें आचार्य - परम पूज्य आचार्य श्री महाश्रमणजी के नेतृत्व में उसी दृढ़ संकल्प के साथ कार्य कर रही है।

तेरापंथ युवक परिषद्, अहमदाबाद

तेयुप अहमदाबाद का गठन सन् 1983 में हुआ। तब से लेकर आज तक हर अध्यक्ष और उसकी पूरी टीम ने परिषद् के मान को राष्ट्रीय स्तर पर प्रखर करते हुये “विशिष्ट परिषद्” के रूप में तेयुप अहमदाबाद को स्थापित किया है। तेयुप अहमदाबाद की कई पहल को राष्ट्रिय स्तर पर आयाम/प्रोजेक्ट्स के रूप में आपनया गया है। तेयुप अहमदाबाद में आज 1200 से भी ज्यादा युवक जुड़े हुये है।

तेयुप अहमदाबाद के गौरव:

श्री मुकेश जी गुगलिया: आप वर्तमान में अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के प्रबुद्ध विचारक एवं पूर्व में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी रह चुके है। आप तेयुप अहमदाबाद के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान में परामर्शक के रूप में अपनी सेवाएँ दे रहे है। संघ एवं संघपति के प्रति समर्पित आपको सन् 2020 में आचार्य महाश्रमण युवा व्यक्तित्व पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया।

श्री विजय नानालालजी कोठारी, IA&AS: आप वर्तमान में गुजरात सरकार में प्रबंध निदेशक, गुजरात राज्य वित्तीय सेवा लिमिटेड अपनी सेवाएँ दे रहे है। आप और आपका परिवार संघ, संघपति के प्रति समर्पण रहता है और हर समय समाज के हित कार्य करने के लिए तत्पर रहता है। आपकी इसी संघनिष्ठा को देखते हुये आपको सन् 2018 में आचार्य महाश्रमण युवा व्यक्तित्व पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया।

श्री डॉ. धवल जी डोसी: तेयुप अहमदाबाद में वर्तमान में आप परामर्शक के रूप में अपनी सेवाएँ दे रहे है। संघ एवं संघपति के प्रति समर्पित आपको सन् 2023 में आचार्य महाश्रमण युवा व्यक्तित्व पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया। आप चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी सेवाएँ समाज की हर संस्था और धर्म संघ की हर चारित्रआत्मा के स्वास्थ्य सेवाओं का विशेष सहयोग देते है।